रुद्रपुर” रामपुर-नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत।।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। मूल रूप से चमोली जिले के हरमल, थराली के रहने वाले 66 वर्षीय कलम सिंह दानू और उनकी पत्नी 60 वर्षीय हीरा देवी, रुद्रपुर में अपने भाई उमेश सिंह दानू के घर आए हुए थे। बुधवार सुबह दोनों दिल्ली जाने के लिए यूआईआरडी कार्यालय के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :