ऊधमसिंहनगर में दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे छात्र की ट्रैक्टर से टक्कर में मौत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे पांचवीं कक्षा के एक मासूम छात्र की ट्रैक्टर की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना बुधवार की है। यूपी के पीलीभीत जिले के बोदीभूर, नौजलिया गांव का रहने वाला 11 वर्षीय विकास, जो गबिया स्थित सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था, रोज की तरह बुधवार को भी साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी खटीमा के महाराजगंज इलाके में एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे खटीमा उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दो भाइयों में बड़ा था और उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से गांव में भी मातम का माहौल है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :