ट्रांजिट कैंप में नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने मचाया उत्पात, भाजपा कार्यकर्ता पर किया हमला।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ट्रांजिट कैंप इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाने लगा। गार्ड ने न सिर्फ लोगों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता पर हमला भी कर दिया।

घटना ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर 02 की नारायण कॉलोनी की है, जहां भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने शराब के नशे में धुत एक सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो गार्ड ने बंदूक की नाल से रामधारी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

हंगामे के दौरान गार्ड और स्थानीय लोगों के बीच छीना-झपटी हुई, जिसमें बंदूक से अचानक जमीन की ओर गोली चल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गुस्साए लोगों ने गार्ड को पकड़कर जमकर पीट दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गार्ड और भाजपा कार्यकर्ता दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिसकर्मी के हाथ पर दांत से काट भी लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा और पार्षद एम.पी. मौर्य सहित कई स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और रामधारी गंगवार का हालचाल जाना। सभी ने पुलिस प्रशासन से आरोपी गार्ड पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :