जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली; क्षेत्र में दहशत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के चंपावत जिले के भैरवा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भतीजे ने अपने ही चाचा पर रिवाल्वर से फायर कर दिया, जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।

जानकारी के मुताबिक, चाचा दिनेश सिंह और भतीजे महेंद्र सिंह तड़ागी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर एक बार फिर दोनों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आए महेंद्र सिंह तड़ागी उर्फ मुन्ना तड़ागी ने अपनी रिवाल्वर निकालकर दिनेश तड़ागी पर गोली चला दी।

गोली सीधा दिनेश सिंह के कूल्हे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चंपावत पुलिस हरकत में आई और आरोपी महेंद्र सिंह तड़ागी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी वंदना वर्मा:

“आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

जमीन विवाद को लेकर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऐसे मामलों को रोका कैसे जाए? प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :