*घने कोहरे से बड़ा हादसा” अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– सर्दी का मौसम आते ही हादसों की रफ्तार भी तेज हो गई है, घने कोहरे हादसे का अब कारण बनते जा रहे हैं आपको बता दें कि घने कोहरे के वजह से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है जहां ड्यूटी पर जा शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जहां अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि बदायूं में घने कोहरे के कारण एक शिक्षक की जान चली गई। ड्यूटी करने स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक को कोहरे में आज सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में ले लिया है। वहीं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों समेत परिजन भी जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंच गए हैं, जानकारी के मुताबिक हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुलचौरा गांव के पास हुआ। शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली संख्या चार निवासी संतोष सिंह शिक्षक थे। उनकी तैनाती ब्लाक म्याऊं के विशनपुर गांव स्थित संविलियन स्कूल में थी। मंगलवार सुबह वह बाइक से स्कूल पढ़ाने जा रहे थे लेकिन रास्ते में कुलचौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पहुंचे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई, यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी जिला अस्पताल जा पहुंचे और बिलख रहे परिवार वालों को सांत्वना दी। वहीं अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :