*”65 साल के सेवानिवृत्त अधिकारी पर 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश का आरोप”, पॉक्सो में केस दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में बच्चियों के साथ अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं एक और बड़ा मामला सामने आया है जहां सिंचाई विभाग से रिटायर्ड अधिकारी पर पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश का आरोप लगा है, पुलिस ने मां की तहरीर पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बुजुर्ग पर आरोप है कि बच्ची को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले जाकर उससे छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. डरी-सहमी बच्ची ने घर में अपनी मां को सारी बातें बताई. पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. शहर में एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसका पति भारतीय सेवा में सेवारत है.

जानकारी के मुताबिक एक महिला अपनी आठ साल की बेटी के साथ यहां किराए के कमरे में रहती है। महिला का पति सेना में कार्यरत है। नाबालिग बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। महिला ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी और वह खुद घर के काम में व्यस्त थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 वर्षीय गोपाल भोजक उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर ले गए। आरोप है कि यहां उन्होंने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा…


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :