संविदा कर्मी को इनकम टैक्स का 34 करोड़ का नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- करण कुमार के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्हें इनकम टैक्स विभाग से 34 करोड़ रुपये का नोटिस मिला। नोटिस में दावा किया गया कि करण ने 2018-19 में करोड़ों की सेल की है, जिसका टैक्स अब तक जमा नहीं किया गया। अलीगढ़: कस्बा चंडौस के रहने वाले करण कुमार के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्हें इनकम टैक्स विभाग से 34 करोड़ रुपये का नोटिस मिला। नोटिस में दावा किया गया कि करण ने 2018-19 में करोड़ों की सेल की है, जिसका टैक्स अब तक जमा नहीं किया गया।

नोटिस अंग्रेजी में था, इसलिए करण ने एक जानकार से उसे पढ़वाया। जैसे ही उसे पता चला कि नोटिस में 33 करोड़ 88 लाख 85 हजार 368 रुपये 79 पैसे के व्यापार का जिक्र है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस के मुताबिक, करण को 31 मार्च तक जवाब देना है। करण भारतीय स्टेट बैंक की खैर ब्रांच में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मी के रूप में काम करता है। इससे पहले वह चंडौस एसबीआई आरएसीसी ब्रांच में नौकरी कर चुका है।

करण ने बताया कि 2018 में नौकरी की तलाश में दिल्ली और नोएडा गया था, जहां नोएडा सेक्टर-4 में एक पेपर बनाने की प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार के जरिए 8300 रुपये प्रतिमाह पर दो साल तक काम किया। उसे शक है कि ठेकेदार ने उसके आधार या पैन कार्ड का दुरुपयोग किया होगा।

फिलहाल, करण अलीगढ़ स्थित इनकम टैक्स विभाग के कार्यालय में सफाई देने के लिए रवाना हो चुका है। क्या यह बड़े पैमाने पर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला है? या फिर किसी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने वाला है?


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :