गृह क्लेश के चलते फांसी पर झूला 30 वर्षीय युवक

खबरे शेयर करे :

उधम सिंह नगर जिले का दिनेशपुर आत्महत्या का गढ़ बनता जा रहा है छोटी-छोटी बातों पर युवा खुदकुशी जैसी आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिनेशपुर थाना क्षेत्र के कनटोपा से सामने आया है जहां सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने थाना दिनेशपुर में सूचना दी की रंजीत विश्वास पुत्र बाबू विश्वास उम्र लगभग 30 वर्ष द्वारा अपने ही घर में ही फांसी के फंदे में लटक कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया है मौके पर दिनेशपुर पुलिस ने पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रंजीत विश्वास कल शाम अपने ससुराल पिपलिया नंबर एक में गया था जहां पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर के कहा सुनी वह मारपीट हुई, ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त रंजीत के ससुर ने अपने दामाद को जूते चप्पल से मारा पीटा जिससे वह काफी आहत हुआ और घर में ही आकर आत्महत्या कर ली मृतक रंजीत विश्वास अपने पीछे अपनी पत्नी शिखा विश्वास वह दो बच्चे खुशी 5 वर्ष तथा ऋषिता 2 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गए।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


    खबरे शेयर करे :

    नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


    खबरे शेयर करे :