भीषण सड़क हादसा: महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, बस के 19 यात्री घायल!

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 19 घायल हुए हैं।

प्रयागराज। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालु बोलेरो कार में सवार थे, जो मेजा इलाके में तेज रफ्तार बस से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

हादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी थे, जो बोलेरो कार से प्रयागराज आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। रात करीब 2 बजे मेजा इलाके में जब कार हाईवे से गुजर रही थी, तभी मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस से सीधी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। बस में बैठे श्रद्धालु भी हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ।

गैस कटर से निकाले गए शव

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बस में घायल 19 श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं।

सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से हाईवे पर यात्रा के दौरान सतर्क रहने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :