सावन का पहला सोमवार आजः बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

खबरे शेयर करे :

हरिद्वार। झमाझम बारिश के बीच जय भोले की गूंज। बम-बम भोले की जयकारों से देवभूमि उत्तराखंड के शिवालय गूंज उठे। सावन माह सोमवार आज से शुरू हो गए हैं। शहर से देहात तक के सभी शिवालयों की खास सजावट की गई है और सुबह से शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।
इस बार सोमवार से ही सावन माह का प्रारंभ हुआ है। शिवालयों में भगवान शिव की विशेष-पूजा अर्चना हो रही है। लाखों कांवड़िए जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ पटरी पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कांवड़ पटरी से ही पैदल शिवभक्तों को निकाला जा रहा है।
सोलानी पार्क मार्ग से हाईवे को जाने वाले मार्ग को बंद दिया गया है। नगर निगम चौक पर भी पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं जो कांवड़ यात्रियों को ट्रैफिक रोककर निकाल रहे हैं। चंद्रशेखर चौक पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। बोट क्लब तिराहे को भी बंद कर दिया गया है। एसबीआई मुख्य शाखा वाले मार्ग पर भी बांस और बल्लियां लगा दी गई हैं। गणेशपुर पुल से पटरी वाले मार्ग पर भी बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इसी तरह से आसफनगर झाल के तिराहे को भी बंद कर दिया गया है। केवल कांवड़ यात्रियों के लिए ही कांवड़ पटरी को रखा गया है। इधर, हल्द्वानी शहर में भी सावन के मौके पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता शिवालयों में लगना शुरू हो गया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :