चेहल्लुम पर खेले गए हैरतअंगेज़ अखाड़ें,खिलाड़ियों को दिए गए इनाम।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी स्थित ख्वाजा चौक,आज़ाद नगर में आज चेहल्लुम के मौके पर प्यारे नबी के नवासे हज़रत हुसैन की शहादत को याद किया गया कर्बला के 72 शहीदों को याद करते हुए “अखाड़ा शमशीर ए हैदरी” के खिलाड़ियों ने अखाड़ें का प्रदर्शन किया, तलवार, तबल,बल्लम,गतकों व लाठी से हैरत में डाल देने वाले अखाड़ें पेश किए गए।

इस खास मौके पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई की और हजरत हुसैन के रास्ते पर चलने की ताकीद भी की।

अखाड़ें के उस्ताद अब्दुल समद ने बताया कि हर साल चेहल्लुम के मौके पर खिलाड़ी अपने खेल पेश करते हैं और पूरी शिद्दत के साथ अखाड़ा शमशेर हैदरी में शिरकत करते हैं

अंत मे अखाड़ा शम्सीर ए हैदरी द्वारा इसी साल मोहर्रम के मौके पर निकल गए जुलूस में शानदार ताज़िया दारों और मुहर्रम दारों को इनाम वितरित किए है इसी के साथ अखाड़ा शमशीर ए हैदरी के शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को भी इनामो से नवाज़ा गया। और कर्बला को अपनी जिंदगी में उतारने का अहद (इरादा) लिया गया कि चाहे जिस हाल में हों हक और सच्चाई पर रहना है।

इस मौके पर उस्ताद अब्दुल समद,कांग्रेसी नेता चंद्र मोहन सिंह, हाजी राशिद,खलीफा साजिद हुसैन,बू अली, हबीबुल,मो.सलीम, दिलदार हुसैन,आफताब आलम,मो. राशिद, मो. सलीम,सरताज आलम,एजाज अंसारी,तौफीक अहमद, जावेद,जरगाम,मो हनीफ, हनीफ, कदीर, दानिश,नाज़िम, तस्लीम, फईम, हारून,शकील, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :