नाबालिक के साथ अश्लीन हरकत करने वाले युवको ने युवती के पिता के साथ की मारपीट,

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में युवती से अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध पर आरोपियों ने युवती के पिता के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

यह मामला टीपीनगर इलाके की है। यहां रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए 15-20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी। उनके पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक अश्लील इशारे करने लगा।

जब युवती के परिजनों से उसकी शिकायत की तो आरोपियों ने एकत्र होकर उनसे बुरी तरह मारपीट की। वह मेडिकल जांच कराने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी आरोपियों ने हाथापाई की।

पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :