युवक खुद को पुलिस वाला बता कर महिला पुलिस कर्मियों के साथ सम्बन्ध बना कर ऐठता था रुपये।

खबरे शेयर करे :

उत्तरप्रदेश के बरेली में एक शातिर जालसाज, राजन वर्मा, पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गया है। यह अपराधी खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला पुलिसकर्मियों को अपनी जाल में फंसाता था। राजन वर्मा ने 12 महिला पुलिसकर्मियों को न केवल धोखा दिया बल्कि उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपये भी ऐठे।

राजन वर्मा, जो लखीमपुर खीरी का निवासी है, ने अपने शिकार के लिए महिला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। उसने पुलिसवाले से धोखा खाकर बदला लेने की योजना बनाई और महिला पुलिसकर्मियों के साथ नाजायज संबंध बनाए।

एक बरेली की महिला सिपाही ने जब राजन के खिलाफ सबक सिखाने की ठानी, तो उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद, पुलिस ने राजन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राजन वर्मा बेहद शातिर है और उसके खिलाफ लखीमपुर में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। उसके मोबाइल में वर्दी पहने कई फोटो मिले हैं, जिससे उसकी योजना और भी स्पष्ट होती है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    सनसनीखेज वारदात: बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर फावड़े से मारा, इलाज के दौरान मौत – आरोपी गिरफ्तार

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बड़ी खबर: बुजुर्ग पर फावड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत – आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने…


    खबरे शेयर करे :

    हाईवे पर खौफ! महिला ने वाहनों पर किया झपट्टा, पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टला हादसा

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर शुक्रवार को एक महिला की हरकतों ने राहगीरों और वाहन चालकों को हैरान कर दिया। महिला कभी वाहनों के सामने आ…


    खबरे शेयर करे :