हल्द्वानी।कल देर शाम हल्द्वानी के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के संचालक ने एक अन्य साथी के साथ मिल कर अस्पताल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट को जबरन ताला तोड़ कर खाली करवाया।रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त दोनो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।
न्यू आइटीआई रोड पर स्थित वैष्णवी रेस्टोरेंट के स्वामी रविन्द्र कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है की नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक डाक्टर गौरव सिंघल ने परवेज सिद्दीकी के साथ मिल कर उनकी दुकान के पीछे की तरफ से दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर का समान बाहर फेक दिया।प्रत्यक्षदर्शीयो शर्मा जी के अनुसार उनकी एक दुकान नीलकंठ हॉस्पिटल के पास है जिसको उन्होंने परवेज सिद्दीकी से लगभग 10 माह पूर्व किराये पर ली थी,जिसका एक वर्ष का किरायेदारी का करार नामा था लेकिन परवेज सिद्दीकी ने बिना किसी नोटिस के दुकान को डाक्टर सिंघल को बेच दी।उन्होंने बताया की उक्त सम्बन्ध मे अभी मामला न्यायालय मे विचाराधीन चल रहा है, रविन्द्र कुमार के अनुसार न्यायालय मे पहले से विचाराधीन चल रहे इस मामले मे बिना किसी फैसले के डाक्टर सिंघल ने सिद्दीकी के साथ मिल कर रात को रेटोरेंट के पीछे के दरवाजे मे लगा ताला तोड़ कर सरा समान बाहर निकाल दिया।
रविन्द्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर मे मामले।की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।



