घर मे काम करने आये कारपेंटर ने युवती को अकेला देख की आश्लीलता।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में युवती से अश्लीलता का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि घर में काम करने आए कारपेंटर ने युवती को अकेला पाकर अश्लीलता की। इतना ही नहीं डरा धमका कर फूल मांगा और इंस्टाग्राम आईडी भी ले ली। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा की है। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि रविवार को चम्बलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर लकड़ी का काम करने आया था। घर में उस समय उनकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि कारीगर ने पहले डराते हुए उनकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी और एक गुलाब का फूल मांगा।इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया। शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवती ने पूरी बात बताई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :