बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को मौके पर लोगो ने पकड़ा।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने का प्रयास विफल हो गया, जब स्थानीय निवासियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना आज शाम की है, जब गोला गेट टनकपुर रोड निवासी शिकायकर्ता की बेटी मोहल्ले में खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बच्ची को जबरन ले जाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को रोक लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नवीन आर्या पुत्र राम लाल, निवासी वार्ड नंबर 34 काठगोदाम बताया। इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :