एसटीएफ ने पकड़ी देशी शराब बनाने की फैक्ट्री।

खबरे शेयर करे :

काशीपुर। कुमाऊं में ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई की है।  एसटीएफ ने काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में एक मकान में चल रही देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

शुक्रवार रात को सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह की टीम ने इस छापेमारी में 25 पेटी देसी शराब, शराब बनाने के उपकरण, और उत्तराखंड सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किए। यह शराब उधम सिंह नगर, नैनीताल, और अल्मोड़ा जिलों में सप्लाई की जाती थी।

आरोपी अमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी काशीपुर, को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना आईटीआई में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 60, 60(2), 72 आबकारी अधिनियम और 274, 275, 336(1), 338, 340(1) बीएनएस शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली शराब के कारोबार में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :