बाजार गई लड़की और उसके दोस्त के साथ कुछ लोगो ने छेड़छाड़ कर मारपीट की।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। कोटाबाग में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसके साथी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कालाढूंगी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना सोमवार की है जब कोटाबाग निवासी युवती अपने मित्र अमित के साथ कोटाबाग बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थी। उनके गाड़ी के सामने कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी लगा दी। एक सरदार युवक ने युवती के साथ अश्लील इशारे किए, जिसका विरोध अमित ने किया। इसके बाद, गाड़ी में सवार लोगों ने अमित के साथ मारपीट की और अपनी गाड़ी में सवार होकर कोटाबाग से बेलपडाव की ओर भाग गए।

युवती ने तुरंत 112 पर कॉल किया और गाड़ी का पीछा करते हुए बेलपडाव की ओर गई। बेलपडाव जंगल में पहुंचने पर आरोपियों ने एक और गाड़ी बुला ली और सड़क के बीच दोनों गाड़ियों को खड़ा कर दिया। अमित का गला पकड़कर बाहर खींचा गया और 4-5 लोगों ने उसकी मारपीट की। इस दौरान, एक युवक ने युवती को कार की खिड़की से बाहर खींचने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की। अमित ने किसी तरह उनकी गिरफ्त से छूटकर युवती को बेलपडाव पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां शिकायत दर्ज करवाई गई।

थाना अध्यक्ष भगवान सिंह मेहर ने बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 115, 74, और 78 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :