पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ हुई रैगिंग, मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में असोम में तैनात पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ हुई रैगिंग एवं यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को निष्पक्ष व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह ने ट्वीटर पर यह मामला उठाते हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की थी।

इस मामले में पुलिस पिछले हफ्ते पीड़ित छात्र व उनके पिता के वीडियो कालिंग पर प्रारंभिक बयान दर्ज कर चुकी है और उन्हें मजिस्ट्रेटी बयान के लिए देहरादून बुलाया गया है।

देहरादून के एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में पिछले हफ्ते असोम निवासी आठवीं कक्षा के छात्र के साथ रैगिंग एवं यौन-उत्पीड़न का मामला सामने आया था। छात्र के पुलिस अधिकारी पिता ने असोम में जीरो एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसे जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया गया।

पीड़ित छात्र ने पुलिस को दिए बयान में 12वीं के चार-पांच छात्रों पर आरोप लगाया है। घटना मार्च की बताई जा रही है। आरोप है कि जब छात्र के पिता की ओर से इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पिता छात्र को अपने साथ वापस ले गए।

वहीं, घटना को लेकर समाजसेवी संगठनों ने स्कूल परिसर में हंगामा भी किया व पुलिस के साथ ही शिक्षा विभाग भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक बयान के आधार पर स्कूल में निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ भी की थी। अब पुलिस पीड़ित छात्र व उसके पिता का देहरादून आने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस प्रकरण में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह ने ट्वीटर पर घटना का जिक्र करते हुए स्कूल प्रशासन के रवैये के प्रति हैरानी जताई है। उन्होंने स्कूल प्रशासन की ओर से लिए गए कुछ निर्णयों पर भी अपना रोष जताया है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी से इस संबंध में उचित कार्रवाई की अपेक्षा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिष्ठित बोडिंग स्कूल में हुई घटना संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस महानिदेशक को घटना की उचित व निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :