बंद घरों मे चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को पुलिस पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबरे शेयर करे :

देहरादून। सैलाकुंई पुलिस ने बंद घरों मे चोरी का खुलासा किया है। मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

19 सितंबर को जोत सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी अटक फॉर्म सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई मे अज्ञात चोरों द्वारा उनके तथा उनके भाई के घर का ताला तोडकर नगदी, ज्वैलरी तथा अन्य सामान चोरी करने तथा घर के अन्दर तोडफोड करने के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आस-पास के आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के हुलिये के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना स्थल के पास 03 संदिग्ध घूमते हुए दिखाई दिये। रविवार को मुखबिर की सूचना पर फायर सर्विस के पास सारना नदी सेलाकुई से घटना में शामिल 03 अभियुक्तो मन्नू पुत्र धर्मऋषि, शिवम कुमार उर्फ शिब्बू तथा अमरजीत पुत्र शीशराम को चोरी की गयी ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी मन्नू पूर्व में भी चोरी व अन्य अपराधों में मुजफ्फरनगर से जेल जा चुका है। अभियुक्त कुछ समय पूर्व ही अपने साथियों के पास देहरादून आया तथा सेलाकुई क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मजदूरी का काम कर रहा था। आरोपियों द्वारा काम ढूंढने के बहाने बंद घरों की रैकी कर घटनाओ को अंजाम दिया जाता है। आरोपियों द्वारा अटक फार्म में भी रैकी करने के उपरान्त घटना को अजांम दिया गया था तथा घटना में प्राप्त ज्वैलरी व अन्य सामान को बेचकर अभियुक्त देहरादून से फरार होने की फिराक में थे, लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों मे मन्नू पुत्र धर्मऋषी निवासी ग्राम कोकडा थाना कोतवाली मण्डी, जिला मुज्जफर नगर, उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष हाल निवासी किरायेदार शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, शिवम कुमार उर्फ शिब्बू पुत्र लेखराज सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टिगरी मंथावाला, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी किरायेदार – शंकरपुर थाना सेलाकुई, देहरादून तथा अमरजीत पुत्र शीशराम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी सादीपुर, कोतवाली बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून हैं।

बरामदगी विवरण 
1- घटना में चोरी की गई 02 लाख रू0 कीमत की ज्वैलरी।
2- एक मोबाईल फोन रियल मी रंग नीला,
3- एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस नम्बर: यू0के0-16-डी- 8059 घटना मे प्रयुक्त

अपराधिक इतिहास मन्नू

1- मु0अ0सं0 – 118/24 धारा 354/380/411 भादवी, थाना नई मण्डी, मु0नगर
2- मु0अ0सं0 135/24 धारा 4/25 आर्मस एक्ट, थाना नई मण्डी, मु0नगर, उ0प्र0

पुलिस टीम

1- अ०उ०नि० भारत सिंह नेगी
2- अ०उ०नि० उम्मेद असवाल
3- कां० सोहन
4- कां० फरमान


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :