चार साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

खबरे शेयर करे :

चार साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड के सितारगंज में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही स्कूल के तीन नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इन आरोपियों की उम्र 9, 11 और 14 वर्ष है। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है, खासकर एक आरोपी के विशेष समुदाय से होने की वजह से। पुलिस ने एहतियातन भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपियों को संरक्षण में ले लिया है, जबकि 14 वर्षीय आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
सोमवार को एक महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने दुष्कर्म किया। बच्ची स्कूल में सुबह करीब आठ बजे गई थी और दो-तीन घंटे बाद रोती हुई घर लौटी। महिला ने जब उससे कारण पूछा, तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में तीन नाबालिगों ने उसके साथ छेड़खानी की है। महिला ने तुरंत कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :