भाई ने चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी पुलिस हिरासत मे।

खबरे शेयर करे :

टिहरी गढ़वाल। थाना चंबा में एक भाई के अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में लिखित तहरीर दी गई कि 10 सितंबर को दिन में वह किसी काम से नई टिहरी गई थी। उनके अन्य बच्चे स्कूल गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश ( 27) ने उनकी 13 साल की पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर आने पर जब पूनम चुप थी तो उनके द्वारा काफी पूछने पर रात को पूनम ने खुद के साथ हुई उक्त घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर थाना चम्बा में तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष चम्बा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गैर राज्य भागने की फिराक में छुप रहे अभियुक्त बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर 12 घंटे के अंदर नागिनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :