एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा  के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

खबरे शेयर करे :

रिपोटर राजीव कुमार उधमसिह नगर

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा  के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कोतवाली खटीमा क्षेत्र से हनीट्रैप कर जबरन पैसा वसूली करने वाले वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिनांक 23-10-2024 को वादी श्री जगदीश चन्द्र जोशी पुत्र बाला दत्त जोशी निवासी वार्ड न0-14 खटीमा थाना खटीमा द्वारा तहरीर दी गयी कि वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासीगण शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा थाना खटीमा जिला ऊ0सि0नगर द्वारा वादी को पूजा पाठ के लिये अपने घर पर बुलाया तथा दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वो बेहोश हो गये। दोनों पति पत्नी द्वारा उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई गई और उनकी फोटो व वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगे और उनसे 2,57000/रु0 मय एक मो0फोन अब तक ले चुके हैं। इनके उत्पीड़न से वह काफी परेशान हो गया है ये लोग बार बार वाडियो फोटो वाययल करने की धमकी दे रहे है तथा और पैसों की माँग कर रहे हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वादी श्री जगदीश चन्द्र जोशी की तहरीर के आधार पर थाना खटीमा में FIR NO-347/24 अन्तर्गत धारा 308(5) BNS बनाम वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासीगण शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा थाना खटीमा जिला ऊ0सि0नगर पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-–*
घटना की गम्भीरता को देखते हुये उच्चाधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण कि गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये ,दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्व एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो मा0 न्यायालय में विचाराधीन है। पूछताछ हेतु दोनों पति पत्नी को थाने बुलाया गया तथा दोनों से अलग-अलग गहनता से पूछताछ की गई और दोनों के मोबाईलों को चैक किया गया तो दोनों के मोबाईल मे वादी की फोटो तथा वीडियो मौजूद मिली। दोनों के द्वारा संयुक्त रुप से अपनी गलती की माँफी मागते हुये बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता व सूचना अधिकार की आड़ मे लोगों को डराते धमकाते हैं। पंडित जगदीश चन्द्र जोशी हमारे यहा पूजा करने आते थे। ये शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे इनके पास पैसा बहुत है हमको लालच आ गया था, जिस कारण हमने षडयंत्र के तहत इनकी फोटो तथा वीडियो बना ली थी और वीडियो व फोटो को वायरल करने का डर दिखा कर इनसे पैसे वसूल करते थे । पूछताछ मे बबीता अग्रवाल उर्फ विधि द्वारा बताया गया कि मैं आरटीआई कार्यकर्ता हूँ सूचना अधिकार का डर दिखाकर हम लोगों को डराते धमकाते हैं । अभियुक्तगण को मोबाईल में अन्य लोगों से भी चैटिंग की गयी है जिसकी जाँच की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोगः
1-FIR NO-347/24 अन्तर्गत धारा308(5)) BNS

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1-वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा,
2-बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल
निवासीगण शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा थाना खटीमा जिला ऊ0सि0नगर

बरामद मालः-
दो मोबाईल

आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1-FIR NO- 263/22 अन्तर्गत धारा 384/511बनाम वैभव अग्रवाल चालानी थाना खटीमा


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :