गोला नदी मे छलांग लगा कर एक युवक ने जान दी।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी । उत्तराखंड के हल्द्वानी के गोला पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें मृतक युवक की पहचान आदिल (22), पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17, आज़ाद नगर के रूप में हुई है।आदिल हल्द्वानी के मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था। घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह भी एक अन्य युवक ने गोला पुल से छलांग लगाई थी, लेकिन वह पानी में गिर गया। उसे तुरंत रेस्क्यू कर पुलिस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :