नुमाइश पार्किंग शुल्क को लेकर चली तलवार और चाकू,दोनो पक्षो की तरफ से क्रास रिपोर्ट दर्ज।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही नुमाइश में पार्किंग शुल्क को लेकर खुलेआम चाकू और तलवार चलने की घटना सामने आयी है। मामले में नगर के चर्चित आईटीआई गैंग पर भी आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां दो गुटों के बीच हुई इस भिड़ंत में सिर पर तलवार लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एबीएम स्कूल गांधी आश्रम हल्द्वानी में रहने वाले अजीत सिंह बगडवाल ने पुलिस को बताया कि वह बीती शाम अपने चार दोस्तों के साथ कार से नुमाइश देखने गए थे। रात को 12 बजे वह वापस लौट रहे थे। पार्किंग शुल्क को लेकर देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजा व 15-20 पार्किंग कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।इसके बाद तलवारें व चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोट आई। बाकी साथी भी घायल हुए। उनके साथी लक्ष्मण के तीन तोले के सोने की चेन व एक ब्रेसलेट गिर गया। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले आइटीआई गैंग के हैं। दूसरे पक्ष के गैस गोदाम रोड निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उसने नुमाइश में पार्किंग का ठेका लिया है। 20 जुलाई को गांधी आश्रम निवासी करन कबडवाल, अजय कबडवाल, जीतपुर नेगी निवासी लक्ष्मण मंगोलिया, पारस बिष्ट व लामाचौड़ निवासी पीयूष बिष्ट पार्किंग शुल्क दिए बे।रोका तो करन बगडवाल ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अभिलाष माहेश्वरी का हाथ रूपये कट गया। बाकी युवकों ने भी हमला किया और अभिलाष की जेब से रुपये निकालकर फरार हो गए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है। दोनों गुटों से पांच छह नामजद व अज्ञात युवकों पर बलवा, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले की कोशिश व लूट की धाराएं लगी हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :