युवको ने एक महिला की फर्जी आईडी बना कर आश्लीन फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेक मेल करने का मामला प्रकाश मे आया।

खबरे शेयर करे :

बाजपुर। में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में एक युवती ने चार युवकों पर उसकी फर्जी आईडी बनाने, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

युवती ने केलाखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले अचित, मानस, मानिक और विक्रमजीत सिंह ने उससे दोस्ती करने की कोशिश की थी।

जब युवती ने दोस्ती करने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास उसका वीडियो है, जिसे वे वायरल कर देंगे और पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने युवती को धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे।

आरोपियों ने फर्जी आईडी बनाकर युवती के फोटो को एडिट करके वीडियो वायरल कर दिया। इससे परेशान होकर युवती आत्महत्या की सोच रही थी, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे संबल दिया। पुलिस से कार्रवाई की धमकी मिलने पर आरोपियों ने युवती को अपहरण और जीवन समाप्त करने की भी धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :