हल्द्वानी।मोदी सरकार की 3.0 आम बजट मे हर वर्ग को घ्यान मे रखा गया है।लेकिन खास बात है की विगत कुछ वर्षो मे सोने चांदी मे लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। जिस वजह से महिलाओ मे काफी निराशा देखी जा रही थी।
इस बार के बजट मे महिलायो को सरकार ने तोहफा देते हुए सोने चांदी की आयत शुल्क मे भारी कटौती की है,आज से पहले इस मे 10 प्रतिशत आयत शुल्क लगता था लेकिन इस वर्ष के बजट मे वित्त मंत्री सीता रमन ने आयत शुल्क मे 4 प्रतिशत की कटौती की है यानी अब सोने चांदी पर सिर्फ 6 प्रतिशत आयत शुल्क लगेगा।इस बात को ऐसे समझा जा सकता है की आयत शुल्क कम करने से 3 से 4 हजार प्रति 10 ग्राम पर सोना कम होने की संभावना है।
सरकार के इस कदम से सोना चांदी कारोबारी और खास कर महिलाओं मे ज्यादा खुशी देखी गई है।



