आरटीओ ने विशेष चैकिंग अभियान के तहत 154 वाहनों के चालान व 10 वाहनों को सीज किया।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित स्कूल बसों के साथ-साथ ऐसे सभी वाहन जिनमें स्कूल के बच्चे परिवहन करते हैं। जैसे- टैक्सी / मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के तहत जनपद नैनीताल, में शनिवार को विशेष चैकिंग अभियान में स्कूल बसों एवं अन्य सम्बंधित वाहनों सहित 154 वाहनों के चालान किये गये तथा 10 वाहनों को सीज किया गया।जानकारी देते हुए आर टी ओ नंदकिशोर ने बताया कि बिना फिटनेस 4 वाहन, बिना टैक्स 13 वाहन, बिना परमिट 08 वाहन, ओवरलोडिंग में 19, बिना बीमा 06, बिना सीट बेल्ट 23, बिना डीएल 10, बिना अग्निशमन यंत्र के 06, बिना प्रदूषण 07 वाहनों के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त 105 अन्य अभियोगों में वाहनों के चालान किये गये।सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निरन्तर स्कूल सम्बंधी वाहनों की सघन चैकिंग करने एवं नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। अभियान में परिवहन विभाग के 01 एआरटीओ, 02 परिवहन कर अधिकारी तथा 04 बाईक स्क्वायड के उप निरीक्षक सम्मिलित थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :