देहरादून। राजधानी देहरादून में दर्दनक हादसा हो गया। अजबपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया।
हादसे में महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई जबकि सिपाही शकुंतला घायल हो गई। कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट में और सिपाही शकुंतला कैंट थाने में तैनात थी। पुलिस बस ड्राइवर को पूछताछ के लिए नेहरु कॉलोनी थाने में लेकर पहुंची है। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है।



