विधायक और जिलाधिकारी के बीच जमकर बहस,सांसद ने दोनो के बीच मामला शांत कराया।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी – सर्किट हाउस में सांसद उधम सिंह नगर नैनीताल,अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस, काठगोदाम में आज आहूत की गई।बैठक के दौरान वक्त असमंजस के हालात पैदा हो गए जब विधायक ने हल्ला कर दिया। लालकुआं विधायक और जिलाधिकारी के बीच में जमकर बहस हुई। पूरा मामला आपदा के तहत गोला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर है जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान में पोकलैंड लगाकर काम किया जा रहा है जबकि विधायक ने सिंचाई विभाग को काम दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई।वहीं जिलाधिकारी का कहना था कि उनके द्वारा वन विभाग को काम किए जाने को कहा गया है। डीएम वंदना ने विधायक से कहा आप जिससे काम करना चाह रहे हैं उससे ही करा दूंगी। सांसद के सामने ही काफी लंबे समय तक यह बहस चलती रही अंत में सांसद अजय भट्ट को बीच मे आकर मामला शांत कराना पड़ा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :