पहले प्यार फिर दुष्कर्म और अब दोस्तों के साथ सम्बन्ध बनाने का दवाब

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में प्रेमी ने नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसाने के बाद हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं अश्लील फोटो खींचने के बाद दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बता बताई। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी अमित कुमार के संपर्क में आई। अमित ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अमित उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब मनोज ने लड़की पर दबाव बनाना शुरू किया। मनोज लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त लालडांठ निवासी नीरज टाकुली से भी शारीरिक संबंध बनाए। इधर, एक रोज लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूछी।जिसके बाद लड़की ने मनोज की सारी करतूत बता दी। बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :