- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरूवार की अपरान्ह 4 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है जिसमें कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। मंत्रीमंडल की बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कक्ष में 4 बजे से आयोजि होगी। बैठक में खनन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, आवास और वन विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैइक में वन विभाग के फायर फॉरेस्ट कमेटी के गठन, तमाम विभागों में कर्मचारियों से जुड़ी संशोधित सेवा नियमावली समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सती है। इसके अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को लागू करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की ओर से किए जा कामों पर भी चर्चा होने की भी संभावना है।



