पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित

खबरे शेयर करे :

रुद्रप्रयाग। जिले लगातार हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर कई जगह पर मलबा आ गया है जिस कारण से केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है। वहीं तहसील के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया जिससे काफी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क पर मलबा आने से ट्रैफिक भी बाधित हो गया है। भारी मलबे के बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं सूचना मिलने पर एनएच के कर्मचारी मलबा हटने की कवायद में जुट गए हैं। जेसीबी की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाया जा रहा है।
इधर, देर रात हुई बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे के सौड़ी और डोलिया देवी के निकट मलबा आ गया जिस कारण से यात्रा भी बाधित रही। बाद में हाईवे खुलने पर आवाजाही सुचारू हो पाई।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :