अनुराग वर्मा।
अल्मोड़ा/हल्द्वानी।मंदिर मे पूजा अर्चना कर जागेश्वर श्रावणी मेले का विधिवत शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यह मेला धार्मिक संस्कृति की धरोहर है।यहाँ पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को साक्षात् की शक्ति की अनुभूति और दर्शन होते है।
धामी ने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम प्रजाति के पौधा लगाया। लोगों को हरेला की शुभकामना देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास को समर्पित सरकार है।
सीएम ने आशा व्यक्त की कि मेले के माध्यम से हमारे समाज में आपसी समरसता धार्मिक सहिष्णुता सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश फैलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में सभी को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले के शुभकनाएं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। पीएम मोदी तथा सीएम धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर सीएम धामी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होगा एवं प्रदेश तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था को और अग्रसर होगा। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सीएम के जागेश्वर के प्रति आस्था को अनुकरणीय बताया और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए लगातार अहम फैसले ले रहे हैं जोकि विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख मांगों के प्रति भी सीएम का ध्यान आकर्षित किया। कहा कि सीएम धामी ने जागेश्वर की जनता की मांगों पर हमेशा सहानुभूति पूर्वक विचार किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पं नवीन चंद्र भट्ट भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट मंडल अध्यक्ष हरीश प्रकाश के साथ ही डीएम विनीत तोमर एसएसपी वरिष्ठ देवेंद्र पींचा सीडीओ आकांक्षा कोंडे एडीएम सीएस मर्तोलिया आरटीओ गुरुदेव सिंह समेत बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत व अन्य कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले सीएम ने मंदिर प्रवेश द्वार के निकट मेले का रिबन काट कर औपचारिक शुभांरभ भी किया।
सीएम की घोषणाएंः सीएम ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर को मंदर माला मिशन के दूसरे फेज में शामिल किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही सरयू (सेराघाट) से पेयजल पंपिंग योजना जिले के भिकियासैन में डैम निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही चमडखान में बैंक शाखा खोले जाने तथा स्थापना की जाएगी। मर्चुला भिकियासेन मोटर मार्ग पर रामगंगा नदी पर पुल का निर्माण के साथ ही हवालबाग के गोविंदपुर स्थित नाना कोसी में मिनी बैराज का निर्माण आदि घोषणाएं शामिल हैं।



