सांप के डसने से भाई बहन की मौत,परिवार मे मचा कोहराम

खबरे शेयर करे :

रामनगर/हल्द्वानी। सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बच्चों की मौत के बाद अपनी किस्मत को कोस रहे है कि वह क्यों मध्य प्रदेश से रोजगार पीरूमदारा पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से मध्यप्रदेश के रहने वाला राहुल अपने परिवार के साथ पीरूमदारा रोजगार की तलाश में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि 12 दिन पहले ही मध्य प्रदेश निवासी राहुल अपनी पत्नी, दो बच्चों, सास-ससुर और साले के साथ रामनगर पीरूमदारा आया था। यहां उसने एक झोपड़ी बनाई और जीवन-बसर करने लगा। विगत 26 जून की रात अचानक बच्चों के रोने की आवाज आई तो राहुल समेत परिवार के लोग जाग गए, देखा तो एक सांप फन फैलाएं बैठा था।सांप ने उसके बेटे देव उम्र 6 वर्ष और बेटी नित्या उम्र 4 वर्ष के हाथ पर डस चुका था। आनन-फानन में परिजन उसे रामनगर अस्पताल ले गये। जहां से फिर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, गुरूवार को बेटी की मौत हो गई, वहीं शुक्रवार को बेटे ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :