फ़ौज से सेवानिवृत्त होने के बाद करने लगा यह काम,,,,,,

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  जहां एक सेवानिवृत्त फौजी ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। भूपेंद्र सिंह, जो 2022 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ था, ने हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में दो महिलाओं से चेन लूट ली।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि भूपेंद्र सिंह, जो मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का निवासी है, ने अपनी जीवन की पूरी सेवानिवृत्ति के बाद एक आपराधिक राह पर कदम रखा। आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद उसे 28 लाख रुपये मिले थे, जिन्हें उसने शेयर मार्केट में निवेश किया।

शेयर मार्केट में पैसे डूबने के बाद, उसने अपनी पत्नी के जेवर भी बेच दिए और उन पैसों को भी शेयर मार्केट में निवेश किया, जो भी डूब गए। इसके चलते उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर बच्चों के साथ पिथौरागढ़ चले गईं।

अकेले रह जाने के बाद, भूपेंद्र ने लूटपाट शुरू कर दी। उसने मुखानी थानाक्षेत्र के दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो बुजुर्ग महिलाओं से चेन लूटी। महिलाओं से पूछताछ के बहाने उन्हें रोकता और फिर चेन लूटकर फरार हो जाता।

भूपेंद्र ने लूटपाट के दौरान पहचान छिपाने के लिए मास्क और बिग का उपयोग किया। उसने भट्ट कालोनी चौराहे से एक स्कूटी भी चुराई थी, जिसका नम्बर प्लेट उसने डिग्गी में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास वसुंधरा विहार की ओर जाने वाली कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने 800 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चोरी की स्कूटी, नम्बर प्लेट और लूटी गई दो चेन बरामद की गई हैं। इस ऑपरेशन में मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी, एसआई बलवंत कम्बोज, एसआई रजनी आर्या, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रविन्द्र खाती, इसरार और धीरज सुगड़ा शामिल थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :