सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेलवे ने फिर से शुरु किया बनभूलपुरा क्षेत्र मे सर्वे।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर से सर्वे का काम शुरू हो गया है। रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से गठित 6 अन्य विभागों की टीम ने अतिक्रमण वाले क्षेत्र में दस्तावेजों को लेकर सर्वे किया।

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, रेलवे द्वारा 30 हैक्टेयर अतिक्रमण वाली जगह पर सर्वे का काम किया जा रहा है। रेलवे की टीम के साथ यह सर्वे किया जा रहा है और सर्वे की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सबमिट की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी, उससे पहले सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे अपनी पटरी से काफी दूर सर्वे कर रहा है, जबकि उसके पीलर पटरी से 50 मीटर की दूरी पर लगे हैं। ऐसे में लोग कानूनी लड़ाई भी लड़ने की बात कर रहे हैं। इस दौरान रेलवे और स्थानीय पुलिस भी पर्याप्त संख्या में मौजूद रही।

सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। इस मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :