दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष की मौत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऋषिकेश में देर रात इंद्र बड़ोनी चौक के समीप एक दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पवार सहित दो लोगों की मौत हो गई हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई हैं।

ऋषिकेश में नटराज चौक के समीप रविवार देर रात बेकाबू ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, हादसे में दिल्ली का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।नटराज चौक से लगभग 100 मीटर आगे एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा नेता भगत राम कोठारी के बेटे का रिसेप्शन था। ऋषिकेश निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार (69), माजरी लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह (35) और रोहिणी दिल्ली निवासी जतिन भी रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।

बताया जा रहा है कि तीनों साथ में वेडिंग प्वाइंट से बाहर निकले। तभी सीमेंट के कट्टों से लदा एक बेकाबू ट्रक वहां से गुजरा और वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े वाहनों को चपेट में लेते हुए त्रिवेंद्र सिंह पंवार, गुरजीत सिंह और जतिन को कुचल दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने गुरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि त्रिवेंद्र सिंह पंवार को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा: धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां के छात्र सुहेल को संस्थान से निष्कासित कर दिया…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :देहरादून : जिला प्रशासन की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध…


खबरे शेयर करे :