*”लॉरेंस विश्नोई गैंग ने यूट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी फिरौती, जान से मारने की धमकी।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के नैनीताल के हल्द्वानी के रहने वाले देश के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी से जुड़ी बड़ी खबर सामन आई है, बता दें कि एक पत्र के जरिए यूट्यूबर से फिरौती मांगी गई है, दावा किया गया है कि ये फिरौती लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मांगी है और मांग पूरी न करने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की भी धमकी दी गई।

यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र मे मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पत्र में लिखा है कि “नमस्ते सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। ”

आगे पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा: धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां के छात्र सुहेल को संस्थान से निष्कासित कर दिया…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :देहरादून : जिला प्रशासन की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध…


खबरे शेयर करे :