उधम सिंह नगर” फिर तड़तड़ाई गोलियां” कलेक्ट्रेट कर्मी पर अज्ञात बदमाशों ने झोंका फायर।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में लगातार अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं आए दिन कोई भी किसी पर ही हमला, फायरिंग कर कर चला जाता है, ऐसा लगता है कि बदमाशों के मन से पुलिस का कोई खौफ रहा ही नहीं।

बता दें कि एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है जहां राम प्रकाश सुमन (72) कलेक्ट्रेट से रिटायर्ड है और मूल हरदोई उत्तर प्रदेश के रहने वाले है तथा 2018 से जयनगर में रह रहे हैं। जो खाना खाने के बाद नल पर हाथ धोने गए थे, कुछ ही देर में ऑल्टो कार में 2-3 बदमाश आते हैं और राम प्रकाश सुमन पर बंदूक तान देते हैं और उनको अगवा करने की कोशिश करते हैं, बंदूक को सीने से हटाने की प्रयास में बंदूक की गोली राम प्रकाश सुमन के मुंह से छूकर निकल गई ,वही गोलियों के छर्रे लगने से राम प्रकाश सुमन का मुंह बुरी तरीके से जख्मी हो गए,

फायरिंग की आवाज सुनकर घर के वह आसपास के लोग बाहर आ जाते हैं लोगो को आता देख उक्त अज्ञात बदमाश वहां से भाग निकले। आनन फानन में परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां घायल राम प्रकाश सुमन का इलाज चल रहा है। घायल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं सूचना मिलने पर एसएसपी सहित आला अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी के बाद टीम बनाकर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। घायल को हायर सेंटर भी रैफर कर दिया।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :