उधमसिंह नगर में बेखौफ बदमाश” तमंचे के बल पर बाइक और नगदी लूटी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले में बदमाश, लुटेरे बेखौफ होते जा रहे हैं बता दें कि दिनेशपुर में पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े तमंचे के बल पर राहगीर से नगदी मोबाइल व बाईक लूट का मामला प्रकाश में आया है । जिसमें पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

निकटवर्ती गांव नेताजिनगर निवासी सूरज हलदार ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि शनिवार की दोपहर उसका भाई विश्वजीत हलदार बसंतीपुर गांव से अपने घर की ओर जा रहा था । इस दौरान सुनसान जगह पर दो युवकों ने उसकी बाईक रुकवाकर चाबी छीन ली और कनपटी पर तमंचा तान दिया । आरोप है कि दोनों ने इसकी बाइक , मोबाइल व जेब मे रखी 6 हजार की नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए । उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले के खुलासे को गुहार लगाई है । पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है । इससे पूर्व भी ऐसी ही कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं । जिससे लोगों में खौफ का माहौल है ।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :