*बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो सैलून चालक ने घोंपी कैंची, केस दर्ज; जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर मंगलवार को वार्ड नंबर 11 बस अड्डा कॉलोनी में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने कैंची से वार कर युवक को घायल कर दिया घायल ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार गुप्ता पुत्र अरुण गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 1 करतारपुर कॉलोनी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि विवेक कुमार गुप्ता के घर के पास नवाब अली की हेयर कटिंग सैलून की दुकान है नवाब अली विवेक कुमार गुप्ता की बहन को देखकर अश्लील इशारे करता है विवेक कुमार गुप्ता द्वारा आपत्ति करने पर नवाब अली, बाहर अली पुत्र जाफर अली निवासी वार्ड नंबर 11 ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर आकर धारदार हथियार से हमला किया जिससे विवेक कुमार घायल हो गया उन्होंने तहरीर में बताया कि यह लोग लोहे की रोड साथ लाए थे और विवेक कुमार की गर्भवती पत्नी को भी धक्का मुक्की में चोटे आई हैं तहरीर में बताया कि आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दिया अब विवेक कुमार गुप्ता ने जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी है वहीं थाना अध्यक्ष जसवीर चौहान ने तहरीर पर जांच करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :