रुद्रपुर के गांधी पार्क में निशुल्क पार्किंग से लोगों को मिली बड़ी राहत” व्यापार मंडल व नगर निगम की सराहनीय पहल से लोगो को मिली सुविधा।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– दीपावली से लेकर छठ पूजा तक, रुद्रपुर नगर निगम ने गांधी पार्क में निशुल्क पार्किंग की सुविधा देकर लोगों को बड़ी राहत दी। इस फैसले से खरीदारी के लिए बाजार आने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया है।

 

रुद्रपुर में त्योहारों का सीजन आते ही नगर निगम ने शहरवासियों और आसपास के लोगों की सहूलियत के लिए एक अहम कदम उठाया था। दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान गांधी पार्क में निशुल्क पार्किंग की सुविधा प्रदान की गई है। इस पहल से बाजार में आने वाले खरीदारों को अपनी गाड़ियों को पार्क करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिससे उन्हें शांति से खरीदारी करने का मौका मिला।

 

व्यापार मंडल और नगर निगम के साझा प्रयास से लिया गया यह निर्णय सार्थक साबित हुआ है। रुद्रपुर के व्यापारियों ने भी इस कदम की सराहना की है, क्योंकि इससे उनके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है और शहर में भीड़भाड़ कम हुई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय से शहर की यातायात व्यवस्था को भी लाभ मिला है, क्योंकि लोग अब व्यवस्थित रूप से पार्किंग कर सकते हैं।

 

स्थानीय नागरिकों ने भी इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि निशुल्क पार्किंग सुविधा से उन्हें खरीदारी के लिए बाजार आना आसान हो गया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :