ड्रम में महिला की लाश? पुलिस दौड़ी… फिर जो सामने आया, चौंक गए सब!

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक सनसनीखेज कॉल ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। कॉलर ने दावा किया कि एक महिला की हत्या कर उसके 15 टुकड़े कर दिए गए हैं, और लाश को एक नीले ड्रम में डालकर सील कर दिया गया है।

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे यूपी 112 कंट्रोल रूम को यह चौंकाने वाली सूचना मिली। पुलिस तुरंत हरकत में आई और लोकेशन ट्रेस कर पीआरवी 3496 को मौके पर रवाना किया गया। कॉल बलीपुर गांव से आया था, लेकिन मौके पर पुलिस को ऐसा कोई मामला नहीं मिला।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार:

“कॉलर की लोकेशन ट्रेस की गई और पता चला कि फोन फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पकरा गांव से किया गया था।”

जब पुलिस उस घर पर पहुंची तो सामने आया चौंकाने वाला सच। दरअसल, कॉल किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि एक 10 साल की मासूम बच्ची ने की थी।

पिता उत्तम कुमार:

“मैं और मेरी पत्नी बाजार गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। उसी ने मोबाइल से यह कॉल कर दी।”

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची ने यूट्यूब पर एक क्राइम वीडियो देखा था, जिसमें महिला की हत्या कर उसे ड्रम में डालने की कहानी दिखाई गई थी। इसी वीडियो से प्रेरित होकर उसने पुलिस को फोन कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार:

“हम कॉल रिकॉर्डिंग की जांच कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कॉल बच्ची ने ही की थी या किसी अन्य ने। फिलहाल मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।”

फिलहाल पुलिस बच्ची की उम्र और मंशा को ध्यान में रखते हुए मामले को संवेदनशील तरीके से संभाल रही है। यह घटना सोशल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट के बच्चों पर प्रभाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :