महीने मे सिर्फ दो दिन ही आते थे डाक्टर,कुमाऊं कमिश्नर ने छापे के दौरान पकड़ मे आया मामला।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी से हैड़ाखान धाम तक मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। कुमाऊं कमिश्नर ने जल जीवन मिशन के तहत अगले महीने तक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ओखलढूंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छापा मारते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने अस्पताल का निरीक्षण किया, इस दौरान पाया गया कि डॉक्टर महीने में दो दिन आकर पूरे महीने गायब रहा और डॉक्टर की उपस्थिति वार्ड बॉय द्वारा लगाई गई जा रही थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :