नाबालिक लड़के के साथ सामूहिक कुकर्म,माँ की शिकायत के बाद पुलिस जांच मे जुटी।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें पांच युवकों ने एक 15 वर्षीय लड़के के साथ सामूहिक कुकर्म किया।

यह घटना हरिद्वार जिले के रुड़की में घटित हुई है। आरोपियों ने लड़के को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी नशे की हालत का फायदा उठाया। पीड़ित लड़के की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

14 अगस्त को लड़का घर से बाहर गया था और देर तक वापस नहीं आया। परिजनों की खोजबीन में वह एक मकान में बेहोशी की हालत में मिला। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। कुछ गांववालों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देंगे।

पुलिस ने आरोपियों शाहबाज, कैफ, अमीश, मुदस्सिर, और अबूशुमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :