बच्चे ने होशियारी दिखाई और भाग निकला अपहरण करने वाले की गोद से।

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर। यहां एक युवक के द्वारा मामा के घर से अपने घर जा रहे बच्चे को चोरी कर लिया गया। वहीं बच्चे ने होशियारी दिखाई और युवक के हाथ में काट लिया और भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। दरअसल, यह घटना खेड़ा कालोनी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई है, जहां एक बच्चा अपने मामा के घर से लौट रहा था। इस बीच एक युवक ने बच्चे का अपहरण कर लिया लेकिन बच्चे ने अपने बीच बचाव के लिए आरोपी के हाथ पर काट दिया। इसके बाद युवक ने बच्चे को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को अपने चोरी होने की जानकारी दी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तत्काल रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अब तक तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बच्चा चोरी की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बच्चा चोर बच्चे को गोद में लेकर जाता दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले में रम्पुरा चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में जहीर अहमद पुत्र रहीस अहमद के द्वारा बताया गया कि उनका बेटा तैमूर अली 8 वर्षीय अपने मामा के घर से निकल कर अपने घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसको उठा लिया। तभी उसने युवक के हाथ में काटकर अपने आप को छुड़ाया और परिवार वालों को पूरी जानकारी दी। बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक चोर को पकड़ा नहीं जा सका है। इसके अतिरिक्त एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :