प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल का आतंक, नशे में धुत होकर साथी से कराई फायरिंग।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– काशीपुर के चामुंडा बिहार गिरीताल निवासी प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल एक बार फिर अपने कारनामों से चर्चा में आ गया है। इस बार उसने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल देकर एक साथी से सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करवा दी। यह घटना शहर के कटोराताल चौकी क्षेत्र में घटी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

नशे में पिस्टल थमाई, साथी ने दागी गोलियां

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सौरभ अग्रवाल ने अपने साथी आकाश गर्ग (निवासी मोहल्ला सिंघान, काशीपुर) के साथ माता मंदिर रोड पर जमकर शराब पी। नशे की हालत में सौरभ ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल आकाश को थमा दी, जिसके बाद आकाश ने सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दबोचे आरोपी, पिस्टल जब्त

सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी पुलिस और वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आकाश गर्ग के पास से लाइसेंसी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। घटनास्थल से एक खाली कारतूस और यूपी 21 सीजेड 6064 नंबर की सफेद कार भी जब्त की गई।

शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने सौरभ अग्रवाल और आकाश गर्ग के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 30/25(9) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट में एक अन्य व्यक्ति अमित चौहान (निवासी छीना फॉर्म, काशीपुर) का भी जिक्र किया गया है, जो मौके पर नशे में धुत पाया गया।

पिस्टल का लाइसेंस होगा निरस्त

पुलिस ने सौरभ अग्रवाल की लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सौरभ अग्रवाल के अराजक रवैये के कारण क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :