सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी समेत 8 पर मुकदमा।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) समेत आठ लोगों पर सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के एक कारोबारी से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

19.50 करोड़ के टेंडर का दिया लालच

नई दिल्ली निवासी माणिक खुल्लर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिचित आशु मोरे, जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में एएसआई चालक के पद पर तैनात है, ने उन्हें सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा दिया। आशु ने अंजेनिला मोरे, शिवम् वत्स, सौरभ वत्स, नंदनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी पीसी उपाध्याय के साथ मिलकर साजिश रची।

सौरभ वत्स ने खुद को उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव का सहायक बताते हुए माणिक खुल्लर को ऑफलाइन टेंडर दिलाने की बात कही। इसके लिए 30 लाख रुपये निवेश करने की शर्त रखी गई, जिसके बदले उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर मिलने का दावा किया गया। इस टेंडर की कुल कीमत 19 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई।

सचिवालय में कराई थी बैठक, दस्तावेजों पर कराए हस्ताक्षर

शिकायतकर्ता के अनुसार, पीसी उपाध्याय ने सचिवालय में बैठक कर टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताओं के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। मार्च 2023 में टेंडर दिलाने के नाम पर कुल 48 लाख रुपये वसूले गए। जब टेंडर मिलने में देरी हुई, तो आरोपियों ने सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई का एक और टेंडर देने का झांसा दिया और इसके लिए भी लाखों रुपये ऐंठे।

पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें, जल्द कोर्ट में चार्जशीट

आरोपियों पर पहले भी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में व्यापारियों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस गिरोह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी- चंद्रभान अधिकारी, कोतवाली नगर प्रभारी


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :