“कुमाऊं को रेलवे का तोहफा! नई ट्रेन से राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और MP के यात्रियों को बड़ी राहत”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रेलवे ने कुमाऊं मंडल के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन मार्च से जून तक कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी। इससे पर्यटकों के साथ ही उत्तराखंड के प्रवासियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

गर्मियों में कुमाऊं आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा। अब मुंबई, राजस्थान और मध्य प्रदेश से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल यह ट्रेन मार्च से जून तक 16 फेरों में चलेगी।

  • मार्च: 12, 19, 26
  • अप्रैल: 2, 9, 16, 23, 30
  • मई: 7, 14, 21, 28
  • जून: 4, 11, 18, 25

वहीं, काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए गाड़ी संख्या 09076 भी मार्च से जून तक संचालित होगी।

  • मार्च: 13, 20, 27
  • अप्रैल: 3, 10, 17, 24
  • मई: 1, 8, 15, 22, 29
  • जून: 5, 12, 19, 26

मुंबई से चलकर यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम, गंगापुर सिटी, मथुरा, बरेली, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होकर मुंबई सेंट्रल रात 8:55 बजे पहुंचेगी।

तो अगर आप मुंबई या आसपास के शहरों से कुमाऊं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब रेलवे ने आपके लिए ये नई ट्रेन शुरू की है। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करना अब और भी आसान हो गया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :